Rajasthan Budget 2023 ,मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने पेश किया आज तक का सबसे बड़ा बजट :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान विधानसभा में आज इस सरकार का अंतिम और पांचवा बजट पेश करेंगे ,यह बजट अब तक के सभी बजटो से सबसे बड़ा बजट होगा ।यह बजट लगभग 3 लाख हजार करोड़ रुपए तक का हो सकता है , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तीसरे कार्यकाल का यह 10वा बजट है जिसे मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे पेश करेंगे। प्रदेश की जनता को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं ।मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके है की यह बजट युवाओं को समर्पित किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने पिछला बजट किसानो को समर्पित किया गया था।
rajasthan budget 2023,rajasthan budget,rajasthan budget 2023 live,rajasthan budget 2023 live in hindi,rajasthan budget 2023-24,rajasthan budget 2023 time,rajasthan budget 2023 date,rajasthan budget 2023 site rpresult.com,rajasthan budget live,rajasthan budget 2023 pdf in hindi
Rajasthan Budget 2023 ‘ बचत,राहत और बढ़त ‘ है मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के 10वा बजट की थीम :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही घोषणा कर चुके है कि यह बजट युवाओं को समर्पित किया गया है साथ ही सरकार ने बजट की थीम भी बता चुकी है जो की बचत,राहत और बढ़त , रखी इस थीम वाले बजट से सरकार हर वर्ग के लोगो को खुश करना चाहती हैं इस बार का बजट सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जायेगा । प्रदेश में सभी सरकारी तथा प्राइवेट कॉलेजों में बजट के लाइव प्रसारण का इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए थे ताकि सभी शिक्षक व युवा इस बजट का सीधा प्रसारण देख सके । राजस्थान विधानसभा के यूट्यूब चैनल तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इस टीम द्वारा बनाया गया बजट :
गहलोत सरकार का पांचवा और अंतिम बजट तैयार करने में टीम ने साढ़े तीन महीने का समय लिया है ,इस टीम के सदस्य निम्न हैं –
- इस टीम के मुखिया वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, वित्त व्यय नरेश कुमार ठकराल , शासन सचिव वित्त राजस्व कृष्णकांत पाठक , निदेशक बजट ब्रजेश शर्मा शासन सचिव वित्त बजट रोहित गुप्ता शामिल है।
Rajasthan Budget 2023, ये उम्मीद है मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के इस बजट में :
बजट में विधानसभा को फ्री हैंड बजट हो सकता है, महिलाओं को रोडवेज के किराए में आधी छूट , किसानो को मोडिफाइड पेंशन योजना, निगमों , निकायों तथा बोर्ड के कर्मचारियों को ओपीएस, बिजली व पानी के बिलों में छूट, महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के समय में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा ,कोटा – जोधपुर के लोगो को मेट्रो की सुविधा, पुलिस आयुक्तालय कोटा उदयपुर में एवम महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के शिक्षक को का अलग से केडर की उम्मीदें हैं।
Rajasthan Budget 2023,मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के बजट में ये हो सकती है घोषणाएं :
- एक लाख नई नोकरियों की घोसणा
- महिलाओं को 2500 तक पेंशन
- 5 नए जिलों की घोसणा
- कृषि कर्ज माफ ( राष्ट्रीय बैंको से लिए हुए )
- 3000 से 5000 किया जा सकता है बेरोजगारी भत्ता
- 3000 से 5000 हो सकती है किसान पेंशन व किसान सम्मान निधि
- ग्रेजुएशन तक पूर्ण शिक्षा फ्री हो सकती है
- तथा नई हेल्थ पॉलिसी
युवाओं को बड़ी उम्मीद :
अशोक गहलोत पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह बजट युवाओं को समर्पित किया गया हे । अशोक गहलोत पहले ही 1 लाख नोकरियों की घोसणा पहले ही कर चुके है परन्तु इस बजट में 2 लाख नई नोकरियों की घोसणा हो सकती है ताकि वे युवाओं को खुश कर सके और चुनाओ में इसका सरकार को सीधा फायदा मिल सके । साथ ही बेरोजगारी भत्ता में भी बड़ोतरी के पूरे चांस है।
निगम, निकायों और बोर्ड के संविदा कर्मियों को भी बड़ी उम्मीद :
इस बजट में घोषणा हो सकती है की पहले से सविंदा पर कार्यरत कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी बनाया जायेगा।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में राहत मिल सकती है :
राहुल गांधी की सभा में कुछ दिनों पहले अधिक गहलोत ने कहा था की बीपीएल परिवारों व जरूरत मंदो को राज्य सरकार 500 रुपए में सिलेंडर देगी , महीने का 1 यानी साल के 12 सिलेंडर 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर पर 1 अप्रैल से देने की घोषणा की थी ।
Rajasthan Budget 2023,मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के बजट में ये हुई कई बड़ी घोषणाएं :
1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्नपूर्णा राशन किट जिसमे 1 1 किलो नमक, दाल,चीनी मिलेगी तथा खाद्य तेल ,गरम मसाले भी दिए जायेंगे । इसमें 30 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे।
2. उज्जवला योजना के अंतर्गत जिन्हे मुफ्त में सिलेंडर मिले थे वो महंगाई की वजह से उन्हें भरवा नही पा रहे हैं इसलिए उन्हें 500 रुपए में सिलेंडर दिए जायेंगे ,इसमें लगभग 1000 करोड़ रूपए का खर्च आएगा।
3. मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना : इस योजना के अंतर्गत अब 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी पहले ये 50 यूनिट ही थी ।
4. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती परीक्षाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है मुख्यमंत्री जी ने कहा है की अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन नीति अपनाई जाएगी जिसमे अब विद्यार्थियों को भर्ती के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक बार ही फीस दी जाएगी उसके बाद विद्यार्थी किसी भी भर्ती में बैठ सकते हैं।
5. उद्यम प्रोत्साहन योजना : इस योजना के अंतर्गत पुरुष / महिला उद्यमियों को 10 ओर 15 फीसदी मार्जिन मनी के हिसाब से 5 लाख तक की सीमा तक दिए जायेंगे,इस पर 100 करोड़ रूपए तक का खर्चा आएगा ।
6. मुख्यमंत्री ने बजट में अब आरटीआई का दायरा बढ़ाते हुए 8वी से अब 12वी तक कर दिया है, पहले आरटीआई के तहत 8वी क्लास तक ही फ्री शिक्षा दी जाती हैं लेकिन अब उसे 12वी क्लास तक बढ़ा दिया है।
7. कालीबाई भील तथा देवनारायण योजना के अंतर्गत पहले 20,000 स्कुटिया दी जाती थी अब इस बजट में की गई घोषणा के बाद 30,000 स्कुटीया वितरित की जाएगी।
8. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में चिरंजीवी योजना में 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख तथा दुर्घटना बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया हैं।
9. जयपुर,जोधपुर,कोटा तथा अन्य जिलों में साइकोलॉजी सेंटर , तथा कई अन्य नई यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की गई हैं।
10. प्रदेश के सभी परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिन का रोजगार देने की घोषणा तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को जो 75 वर्ष से अधिक ही उनको अब 750 को बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिए हैं।
11. इंदिरा रसोई की संख्या 1000 से बढ़ाकर 2000 कर दी गई हैं।
12. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश बजट में और भी बहुत सी घोषणाएं की गई हैं।
Rajasthan Budget 2023,मुख्यमंत्री Ashok Gehlot सरकार के पिछले चार बजट :
राजस्थान प्रदेश में अशोक गहलोत दिसंबर 2018 में मुख्यमंत्री बने थे , 2019 – 020 में पहला बजट जो की करीब 1 लाख 91 हजार करोड़ रुपए का था, दूसरा बजट कोरोना काल 2020 – 021 में स्वास्थय सेवाओं को ध्यान मे रखते हुए पेश किया गया था,जो की आमदनी को ध्यान में रखते हुए 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपए का पेश किया गया था । तीसरा बजट 2021 – 022 में 2 लाख 80 हजार करोड़ के लगभग का था तथा 2022 – 023 का चौथा बजट 2 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का था ।
Rajasthan Budget 2023 FAQ :-
1. Rajasthan Budget 2023 kab जारी किया गया?
10 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे बजट पेश किया गया।
2. Rajasthan Budget 2023 किसके द्वारा पेश किया गया ?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा बजट पेश किया गया
3. क्या Rajasthan Budget 2023 युवाओं के लिए समर्पित है?
जी हां , यह बजट युवाओं को पूर्णतया समर्पित है
4. Rajasthan Budget 2023 में क्या घोषणा की गई ?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस बजट में बहुत सी घोषणाएं की गई है जो की मुख्य घोषणा ऊपर दी गई हैं
ये भी पढ़े :-